Use of ‘It’ in Hindi – Introductory ‘It’ का प्रयोग

Share This Post

Use of ‘It’ in Hindi – Introductory ‘It’ का प्रयोग : 

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आप लोगों को Basic English सीखने का प्रयास कर रहा हूं। बेसिक इंग्लिश सीखने का आज हमारा पांचवां दिन होगा जिसमें हम देखेंगे Use of It in Hindi को।

इस पोस्ट में, मैं आपको Structure, Example के द्वारा Introductory ‘It’ का प्रयोग को‌ समझायेंगे। साथ ही साथ कुछ Exercise के माध्यम से भी प्रश्न दिए जाएंगे जिसे आप स्वयं करेंगे।

यदि आप सच में Basic English सीखना चाहते हैं तो मेरे द्वारा शेयर की गयी बात को ध्यान से पढ़िएगा।

Use of ‘It’ in Hindi - Introductory ‘It’ का प्रयोग
Use of ‘It’ in Hindi – Introductory ‘It’ का प्रयोग

 

Use Of Introductory ‘It’

‘It’ एक Pronoun है जिसका हिन्दी में अर्थ ‘यह’ होता है। इसका प्रयोग कीड़े-मकोड़े, छोटे-छोटे जीवों तथा निर्जीव पदार्थों इत्यादि के लिए किया जाता है

Introductory ‘It’- जब हिन्दी के वाक्यों में दिन, महीना, साल, समय, ऋतु, तिथि, प्राकृतिक स्थिति/अवस्था इत्यादि कर्त्ता (Subject) की तरह प्रयोग होता है।

तब इन वाक्यों के अंग्रेजी अनुवाद में Sentence के प्रारंभ में ‘It’ का प्रयोग होता है जो Subject को Introduce करता है।

फलतः It ‘Introductory It’ कहलाता है। ऐसी स्थिति में अंग्रेजी वाक्यों की रचना इस प्रकार होती है :

Structure: It + verb ‘To be’ + state of nature/time + complement.

 

EXAMPLES

Type – [A]

1. आज मंगलवार है।

It is Tuesday.

2. जनवरी का महीना है।

It is January.

3. सन् 1987 का वर्ष था।

It was 1987.

4. रविवार है।

It is Sunday.

5. सुबह है / सुबह का समय है।

It is morning.

6. सुबह था / सुबह का समय था ।

It was morning.

7. संध्या है / संध्या का समय है।

It is evening.

8. संध्या था / संध्या का समय था।

It was evening.

9. दोपहर था / दोपहर का समय था।

It was mid-day.

10. गर्मी का दिन है।

It is summer.

11. आज बहुत गर्मी है।

It is very hot today.

12. बहुत गर्मी पड़ रही थी।

It was terrible hot.

13. राँची में बहुत गर्मी पड़ती है।

It is terrible hot in Ranchi.

14. कश्मीर में बहुत सर्दी पड़ती है।

It is very cold in Kashmir.

15. गर्मी का दिन था।

It was summer.

16. चारों ओर अंधकार था।

It was dark all around.

17. चाँदनी रात है।

It is moonlit night.

18. यह वर्षा ऋतु है।

It is rainy season.

19. बसंत का समय है।

It is spring.

20. अभी रात है।

It is night now.

 

 

 

Type- [B]

1. वर्षा होती है।

It rains.

2. वर्षा हो रही है।

It is raining.

3. वर्षा हो रही थी।

It was raining.

4. हवा चल रही है।

It is blowing.

5. हवा चल रही थी।

It was blowing.

6. बर्फ गिर रही है।

It is snowing.

7. बर्फ गिर रही थी।

It was snowing.

8. रिम-झिम वर्षा हो रही है।

It is drizzling.

9. ठनका ठनक रहा है।

It is thundering.

10. ठनका ठनक रहा था।

It was thundering.

 

Type – [C]

1. सात बजा है।

It is seven O’clock.

2. सवा सात बजा है।

It is quarter past seven.

3. साढ़े सात बजा है।

It is half past seven.

4. सात बजकर सात मिनट हुआ है।

It is seven minutes past seven.

5. सात बजकर दस मिनट हुआ है।

It is ten past seven.

6. पौने सात हुआ है।

It is quarter to seven.

7. सात बजने में तीन मिनट बाकी है।

It is three minutes to seven.

8. सात बजने में बीस मिनट बाकी है।

It is thirteen minutes after five.

9. पाँच बजकर तेरह मिनट हुआ है।

It is twenty to seven.

Note: घड़ी देखकर समय बताने में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-

1. घंटा की इकाई व्यक्त करने में Minutes को कम यानी बाकी बतलाने के लिए ‘To’ और Minutes को अधिक (बजकर) बतलाने के लिए ‘Past/After’ का प्रयोग होता है।

(उपर्युक्त वाक्यों में प्रयुक्त ‘To’ और Past/after’ पर गौर कीजिए)

2. Minutes की संख्या 5 (five) का गुणज (multiple) रहे तो संख्या के बाद minutes का प्रयोग नहीं होता है। Minutes की संख्या पाँच का गुणज नहीं होने पर संख्या के बाद minutes शब्द का प्रयोग होता है।

(वाक्य नम्बर-4 और 8 पर गौर करें)

 

Test-Yourself 

पाँच बजा है।

अभी दस बजा है।

साढ़े सात बजा है।

आठ बजने में सात मिनट बाकी है। 

पौने पाँच बजा है।

नौ बजकर आठ मिनट हुए हैं।

बारह बजने में बारह मिनट बाकी है।

पांच बजकर पच्चीस मिनट हुआ है।

चार बजने में पांच मिनट बाकी है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment