Gender Definition in Hindi – What is Gender? 

Share This Post

Gender : Definition and its types with Examples 

Gender का मतलब लिंग होता है। इसका अध्ययन Noun के अंतर्गत ही किया जाता है। English Grammar में Gender को चार वर्गों में विभाजित किया गया है जो इसे अलग-अलग जाती के अनुसार वर्णित करता है।

जेंडर इंग्लिश ग्रामर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। यहां से प्रतियोगिता परीक्षा और बोर्ड एग्जाम की परीक्षा में प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं।इसलिए Gender Definition in Hindi का विस्तृत जानकारी लेना आवश्यक है।

ज्यादातर विद्यार्थियों का यह समस्या होता है की वह Gender को आसानी से पहचान नहीं पाते हैं। इसलिए यहां Gender के प्रकार, उदाहरण, परिभाषा को विस्तारपूर्वक समझाया गया है। जिससे विद्यार्थियों को सरलता Gender Definition in Hindi कुछ समझने में सहायता मिल सके। Gender Definition in Hindi

Gender Definition in Hindi - What is Gender? 
What is Gender?

 

Gender किसे कहते हैं? – Gender Definition and Examples in Hindi 

Noun या Pronoun के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु , या प्रकृति की जाति प्रदर्शित होती है, तो उसे English Grammar में Gender कहा जाता है। Gender यह प्रदर्शित करता है करता है कि कोई विशेष संज्ञा या सर्वनाम पुल्लिंग, स्त्रीलिंग या नपुंसक है।

Definition : The form of Noun or Pronoun which shows the caste of a person, object, or nature is called Gender.

 जैसे – Man, Boy, King, Father, Lion, Women, Lioness, Queen, Teacher, Child, Student etc.

Read also

Kinds of Gender 

अंग्रेजी में Gender चार प्रकार के होते हैं

  • Masculine Gender (पुलिंग)
  • Feminine Gender (स्त्रीलिंग)
  • Common Gender (उभयलिंगी)
  • Neuter Gender (नपुंसक लिंग)

Masculine gender :

वे Noun शब्द जिससे किसी पुरुष जाति का बोध होता है अर्थात जिस Noun शब्द का प्रयोग नर जाति के लिए किया जाता है, पुलिंग कहलाते है।

Definition in English

  • The masculine gender denotes a male.
  • Masculine are those that are used for the male gender.

जैसे – Ram, Dog, Man, Father, Bull, Prince, Actor, Tiger, Horse, Hero, Boy etc.

Feminine Gender :

वे Noun शब्द जो किसी स्त्री जाति को प्रदर्शित करते हैं अर्थात जिस Noun या Pronoun शब्द से किसी स्त्री जाति का बोध होता है, स्त्रीलिंग कहलाते है। 

Definition in English

  • The feminine gender  denotes of female.
  • Feminine Gender are those from which the sense of the feminine gender of a noun or pronoun.

जैसे- Sita,  Women, Mother, Cow, sister, Daughter, Lioness, Princess and others

Common Gender :

किसी Noun का वे शब्द, जिससे किसी स्त्री या पुरुष के जाति का बोध हो अर्थात वे Noun जो किसी स्त्री या पुरुष के जाति को प्रदर्शित करते हैं, उभयलिंगी कहलाते हैं।

Definition in English

  • The common gender denotes that the noun is either a male or a female.
  • Common genders are those which are used for both male and female castes.

जैसे – 

  • Teacher (शिक्षक या शिक्षिका)
  • Friend (boyfriend या girlfriend)
  • Child (बच्चा या बच्ची)
  • Doctor (स्त्री डॉक्टर या पुरुष डॉक्टर)
  • Thief (चोर या चोरनी)
  • Parent ( माता या पिता) 
  • Cousin (चचेरा, फुफेर या ममेरा भाई या बहन)
  • Student (छात्र या छात्रा)
  • Infant (नर शिशु या मादा शिशु)
  • Bookseller ( पुस्तक विक्रेता – स्त्री या पुरुष)
  • Servant ( नौकर या नौकरानी)
  • Writer (लेखक या लेखिका)
  • Singer (गायक या गायिका)

Neuter Gender:

जो Noun निर्जीव वस्तु के लिए प्रयोग किए जाते हैं अर्थात जिस Noun से निर्जीव वस्तु की जाति का बोध हो, नपुंसकलिंग कहलाते हैं। नपुंसक लिंग से यह बोध होता है कि Noun न तो नर जाति का है, न मादा जाति का।

Definition in English

  • The neuter gender denotes that the noun is neither a male nor female.
  • The neuter genders are those that give the sense of an inanimate species.

जैसे – Pen, Book, Table, Trees, Chair, Wood, Oil, Crow, ant, Bench etc.

Neuter Gender से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य 
  • निर्जीव पदार्थों, कीड़ों मकोड़ों और छोटे-छोटे जानवर को Neuter Gender में रखा गया है। 
  • Collective Noun, Material Noun और Abstract Noun को भी न्यूटन जेंडर में ही रखा गया है।

Note : हिंदी और अंग्रेजी में Gender के भेद तथा व्याख्या में अंतर है। हिंदी में दो ही लिंग है – स्त्रीलिंग और पुल्लिंग। हिंदी भाषा में निर्जीव पदार्थ या तो पुलिंग है या स्त्रीलिंग ; वही अंग्रेजी में उन्हें neuter gender में रखा गया है। कलम हिंदी भाषा में स्त्रीलिंग है परंतु pen अंग्रेजी भाषा में neuter gender है।

Masculine Gender से Feminine Gender बनाना 

Masculine से feminine gender बनाने के 3 नियम मुख्य 

Rule 1. शब्द परिवर्तन करके
Masculine Gender  Feminine Gender 
Boy- लड़का Girl
Brother- भाई Sister
Buck- हिरन Doe
Cock- मुर्गा Hen
Dog- कुत्ता Bitch
Drone- नर मधुमक्खी Bee
Gentleman- भद्र पुरुष Lady
Husband- पति Wife
Lord- स्वामी Lady
King- राजा Queen
Sir- श्रीमान Madam
Wizard- जादूगर Witch
Nephew- भतीजा Niece
Horse- घोड़ा Mare
Uncle- चाचा Aunt
Bachelor- कुंवारा Virgin
Father- पिता Mother
Bridegroom- दूल्हा Bride
Widower- विधुर Widow

 

Rule2. (a) शब्द के अंत में ess जोड़कर
Masculine Gender Feminine Gender
Author-लेखक Authoress
Giant-राक्षस Giantess
Heir-उत्तराधिकारी Heiress
Lion-शेर Lioness
Priest-पुजारी Priestess
Prophet-पैगंबर Prophetess
God-देवता Goddess 
Host-मेजबान Hostess
Patron-संरक्षक Patroness
Poet-कवि Poetess
Prince-राजकुमार Princess
Shepherd-गडरिया Shepherdess 

 

Note : आजकल Author तथा Poet का प्रयोग पुलिंग तथा स्त्रीलिंग दोनों में होता है।

(b) अंतिम स्वर को हटाकर ess जोड़कर
Masculine Gender  Feminine Gender 
Actor-अभिनेता Actress
Tiger-बाघ Tigress
Negro-हबसी Negress
Prince-राजकुमार Princess
Traitor-विश्वासघाती, देशद्रोही Traitress
Waiter-परिवेषक Waitress
Conductor-पुरुष कंडक्टर Conductress
Enchanter-जादूगर Enchantress
Founder-संस्थापक Foundress
Hunter-शिकारी Huntress
Instructor-प्रशिक्षक Instructress
Director-संचालक Directress

 

(C) कुछ शब्दों में आंतरिक बदलाव करने के बाद ess जोड़कर स्त्रीलिंग बनाया जाता है।
Masculine Gender  Feminine Gender 
Master-मालिक Mistress
Abbot-मठाध्यक्ष Abbess 
Emperor-सम्राट Empress
Murderer-हत्यारा Murderess
Governor-राज्यपाल Governess

 

Note : आजकल governor का प्रयोग दोनों genders में होता है।

Rule 3. आदि या अंत के शब्द को बदलकर
Masculine Gender  Feminine Gender 
Grandfather-दादा Grandmother
Grandson-पोता Granddaughter
Stepfather-सौतेला पिता Stepmother
Stepson-सौतेला बेटा Step daughter
Father in law-ससुर Mother in law
Son-in-law-दमाद Daughter in law
Brother-in-law-साला Sister-in-law
Milkman-ग्वाला Milkmaid
Landlord-जमीदार Landlady
Washerman-धोबी Washerwomen
Manservant-नौकर Maidservant
Bulk calf-बछड़ा Cow-calf
Bull elephant-हाथी Cow-elephant
he-goat-बकरा she-goat
Peacock-मोर Peahen
Chairman-सभापति Chairwoman
he-bear -नर भालू She-bear

 

Rule 4. Material और Abstract नपुंसक लिंग में होते हैं 

जैसे-

  • Material Nouns : Gold, Silver, Iron, Milk, Hair etc.
  • Abstract noun  : Truth, Youth, Lie, Happiness etc.

Rule 5. Collective Noun सदैव Neuter Gender के अंतर्गत आते हैं। चाहे वह जीवित वस्तुओं का ही समूह क्यों ना हो। 

  • जैसे- Army, Class, Library etc.

Rule 6. छोटे छोटे जीव जंतु भी neuter gender में ही माने जाते हैं।

  • जैसे – Bird, Ant etc. 

Rule 7. छोटे-छोटे बच्चे और छोटे-छोटे पशु भी Neuter Gender में माने जाते हैं।

  • जैसे- infant, child etc.

 

FAQs________________

Q1. How many types of gender?

Ans. There are two types of gender in English grammar.

  • Masculine gender
  • Feminine gender
  • Neuter gender
  • Common gender

 

Leave a Comment