Number Definition in English Grammar – Singular & Plural Number क्या होते है?

Share This Post

Number Definition in English Grammar 

Number का मतलब वचन होता है। इसका अध्ययन भी Noun के अंतर्गत ही किया जाता है। English Grammar में Number को दो भागों में बांट गया है। जिससे हमें Noun किस संख्या का पता चलता है कि Noun एक है या एक से अधिक।

वैसे Number Definition in English Grammar का अध्ययन हम Class 6th से लेकर एडवांस लेवल तक करते हैं। क्योंकि यह प्रतियोगिता परीक्षा और बोर्ड एग्जाम दोनों के लिए आवश्यक होता है। 

कुछ Noun ऐसे होते हैं जिनमें अंतर कर पाना मुश्किल होता है कि वे Singular है या Plural Number, ज्यादातर विद्यार्थियों का यह समस्या बनी रहती है। इसलिए, यहां Number Definition in English Grammar के प्रकार, उदाहरण, परिभाषा को विस्तृत रूप से समझाया गया है। जिससे विद्यार्थी Singular और Plural Number आसानी से पहचान सकें।

Number Definition in English Grammar  - Singular & Plural Number क्या होते है?
Singular & Plural Number क्या होते है?

 

Number Definition in English Grammar with Examples

  • Number से हमें यह पता चलता है कि वाक्य में प्रयोग किया गया Noun एक है या एक से अधिक। यदि वाक्य में Noun का प्रयोग करता के रूप में हुआ हो, तो उस Noun के Number के अनुसार ही Verb का प्रयोग करते हैं।
  • Number का वाह रूप जिससे उसके एक या एक से अधिक होने का बोध हो, Number कहलाता है।

इसे भी पढ़े-

Singular number & plural number in Hindi 

इंग्लिश ग्रामर में Number का प्रयोग, सामान्यत: किसी संज्ञा का संख्या बताने के लिए किया जाता है की वाक्य में प्रयुक्त नाम की संख्या कितनी है। 

यदि नाउन का प्रयोग, किसी वाक्य में कर्ता के रूप में हुआ हो, तो उस नाउन की संख्या के आधार पर ही वाक्य में Verb का प्रयोग किया जाता है।

Kinds Of Number 

अंग्रेजी में, Number को दो भागों में बांटा गया है

  • Singular Number (एकवचन)
  • Plural Number (बहुवचन)
Singular Number : 

 एकवचन से केवल एक व्यक्ति, वस्तु या अस्थान का बोध होता है। अर्थात नाउन का वह शब्द जिससे किसी एक प्राणी या वस्तु का बोध होता है, एकवचन कहलाता है।

Definition in English

  • Singular number denotes one person or thing.
  • A noun that denotes one person or things is said to be in the singular number.
  •  Only one person, thing or place is understood by Singular Number.

जैसे- boy, horse, hand, city, cow, Cat, man, dog, pain etc.

Plural Number : 

बहुवचन से एक से अधिक व्यक्तिओ या वस्तुओं का बोध होता है अर्थात नाउन का वह शब्द जिससे दो या दो से अधिक संख्या का या बहुत व्यक्तियों या वस्तुओं का बोध होता है, बहुवचन कहलाता है।

Definition in English

  • Plural number denotes more than one person or thing.
  • A noun that denotes more than one person or thing is said to be in the plural number.

जैसे- cows, dogs, cats, men, boys, cars etc.

Note : countable nouns के plural forms होते हैं जबकि सामान्य अर्थ में proper nouns और uncountable nouns के plural forms नहीं होते हैं।

  • ज्यादातर countable nouns का ही प्लूरल बनाया जा सकता है।

 

Singular से Plural बनाने के नियम

 

Rule 1. Singular Noun के अंत में प्राय: s जोड़कर प्लुरल बनाया जाता है- 

Singular Number  Plural Number 
Hand Hands
Book Books
Pen Pens
Cow Cows
Bed Beds
School Schools
Lock Locks
House Houses
Ant Ants
Chair Chairs
Table Tables
Car Cars
Girl Girls
Horse Horses

 

Rule 2. एकवचन संज्ञा के अंत में s(स), ss(स), sh(श), ch(च), x(एक्स) हो तो उनका बहुवचन अधिकतर es लगाने से बनता है।

Singular Number  Plural Number 
Box Boxes
Fox Foxes
Class Classes
Watch Watches
Bush Bushes
Bunch Bunches
Gas Gases
Dish Dishes
Brush Brushes
Glass Glasses

 

Note : जब Ch का उच्चारण ‘च’ न हो कर ‘क’ होता है तू उसके साथ

Rule 3. यदि नाउन के अंत में y हो और उससे पहले a,e o में से कोई स्वर हो तो प्लूरल बनाते समय s जोड़ देते हैं।
Singular number Plural number
Boy Boys
Toy Toys
Key Keys
Bay Bays
Ray Rays
Way Ways
Play Plays
Monkey Monkeys
Donkey Donkeys
Holiday Holidays
Essay Essays
Joy Joys

 

Rule 4. यदि नाउन के अंत में y हो और y के पहले कोई Consonant हो तब y को हटाकर, उसके बदले ies जोड़कर प्लूरल बनाया जाता है।
Singular number Plural number
Baby Babies
Pony Ponies
Fly Flies
Lady Ladies
Sky Skies
Duty Dutyies
Army Armies
Factory Factories
City Cities
Country Countries
Story Stories
Enemy Enemies

 

Rule 5. जिस नाउन के अंत में f या Fe हो, उनका प्लूरल बनाते समय f या fe को ves में बदल देते हैं।
  • Calf  –   Calves
  • Shelf   –  shelves
  • Life   –   Lives
  • Knife   –   Knives
  • Thief    –    Thieves
  • Wife   –    Wives
  • Leaf   –   Leaves

Note : कुछ नाउन में यह नियम लागू नहीं होता है।

  • Cliff  –   Cliffs 
  • Roof   –  Roofs
  • Gulf   –   Gulfs
  • Hoof  –  Hoofs
Rule 6. यदि नाउन के अंत में o रहता है और o के पहले को स्वर (a,e,i,o,u) तो प्लूरल s जोड़कर बनाया जाता है।
  • Radio   –   Radios
  • Folio    –    Folios
  • Bamboo  – Bamboos
  • Cuckoo   –  Cuckoos

Rule 7. जब नाउन के अंत में o हो और o के पहले कोई consonant आए तब es जोड़कर प्लूरल बनाते हैं।

  • Hero   –   Heroes
  • Tomato  –  Tomatoes
  • Mango   –   Mangoes
  • Buffalo   –    Buffaloes
Rule 8. कुछ नाउन के आंतरिक Vowel परिवर्तित करके प्लुरल बनाया जाता है।
  • Man    –     Men
  • Tooth   –   Teeth
  • Woman   –  Women
  • Mouse    –   Mice 
  • Foot   –    Feet
  • Goose   –    Geese

Rule 9. कुछ नाउन का प्लूरल en या ren जोड़ने से बनता है।

  • Ox    –    Oxen 
  • Child   –  Children
Rule 10. संयुक्त संख्याओं का बहुवचन मुख्य शब्द में s जोड़कर बनाया जाता है।
Singular Plural
Father-in-law Fathers-in-law
Mother-in-law Mothers-in-law
Son-in-law Sons-in-law
Daughter-in-law Daughters-in-law
Step-son Step-sons
Step-daughter Step-daughters
Passer-by Passers-by
Commander-in-chief Commanders-in-chief

 

Rule 11. कुछ नाउन के सिंगुलर ओर प्लूरल रूप एक ही होते हैं।
  • Sheep
  • Deer
  • Pice
  • Police
  • Innings
  • Series
Rule 12. कुछ नाउन का प्रयोग सिर्फ प्लुरल नंबर में ही होता है।
  • Alms
  • Athletics
  • Riches
  • Scissors
  • Spectacles
  • Trousers
  • Tongs
  • Cards
  • Scales

Rule 13. कुछ नाउन देखने में सिंगुलर लगते हैं परंतु वास्तव में वह प्लूरल नंबर होते हैं।

  • Children
  • People
  • Public

Rule 14. कुछ ना उनका प्रयोग सिर्फ सिंगुलर नंबर में ही होता है।

  • Poetry 
  • Scenery
  • Furniture
  • Tea
  • Coffee
  • Money
  • Music
  • Percentage
  • Politics
  • Knowledge
  • Stationery
  • Information
  • Mathematics
  • Physics
  • Advice
  • News
  • Billiards

FAQs__________________

Q1. How many types of number are there?

Ans. There are two types of number.

  • Singular number
  • Plural number

Q2. What is plural number?

Ans. Plural refers to more than one person or thing.

Q3. What is singular number?

Ans. Singular number refers to only one person, thing or place.

Q4. How many rules are there to convert from singular to plural?

Ans. There are many rules to make plural from singular which are mentioned in this article.

 

2 thoughts on “Number Definition in English Grammar – Singular & Plural Number क्या होते है?”

Leave a Comment