How to be genius in studies?- पढ़ाई में तेज कैसे बने? 

Share This Post

पढ़ाई में तेज कैसे बनें?, Topper कैसे पढ़ाई करते हैं?, पढ़ाई में Genius  कैसे बनें?

दोस्तों आज हम एक ऐसे टॉपिक पर बात करने वाले हैं जो एक विद्यार्थी को जानना बेहद ही जरूरी है। अक्सर हम देखते हैं कि कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जिनका पढ़ाई से दूर तक रिश्ता ही नहीं होता है और वही कुछ विद्यार्थी ऐसे भी देखने को मिलते हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता है। या फिर यूं कहा जाए तो उनका मन पढ़ाई की तरह पूरी तरह से आकर्षित नहीं हो पाता है।

How to be genius in studies?- पढ़ाई में तेज कैसे बने? 
How to be genius in studies?

 

दोस्तों यह समस्या हमारे लिए Common हो गए हैं। आज के समय में लाखों स्टूडेंट के पास यह समस्या है जिसके कारण विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं हो पाती है और उनका ध्यान धीरे-धीरे पढ़ाई से भटकने लगता है और एक वक्त ऐसा आता है जब वह पढ़ाई को बोझ समझने लगते है। दोस्तों आज के इस पोस्ट के अंतर्गत हम यह जानेंगे कि पढ़ाई में तेज कैसे बने? How to be Genius in Studies, पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?, या फिर पढ़ाई को आनंद में कैसे बनाएं?

हमारे मन में यह सवाल हमेशा चलता रहता है कि हम ऐसा क्या करें कि हमारा पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित हो तो चलिए जान लेते हैं कि आप पढ़ाई में तेज कैसे बन सकते हैं? या फिर पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान कैसे केंद्रित कर सकते हैं?

 

Read Also : 

  1. सेल्फ स्टडी कैसे करें?

  2. परीक्षा टापर कैसे बनें?

  3. गणित विषय को मजबूत कैसे करें?

  4. पढ़ाई में तेज कैसे बनें?

 

How to be genius in studies?- पढ़ाई में तेज कैसे बने? 

दोस्तों कहते हैं कि पढ़ाई ही एक ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता इसलिए आपको अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके। चलिए जानते हैं कि वह टिप्स कौन-कौन से हैं जो आपको पढ़ाई में Genius बना सकती हैं।

दोस्तों पढ़ाई में तेज बनने के लिए कुछ टिप्स नीचे दिए गए हैं जिसे आप फॉलो कर पढ़ाई में तेज बन सकते हैं।

1.पढ़ाई में मन लगाएं

दोस्तो अगर आपको पढ़ने में मन नहीं लगता है तो सबसे पहले अपने मन से यह बात निकाल दे की पढ़ाई कोई बोझ है क्योंकि अगर आप यह सोच कर पढ़ाई कर रहे हैं कि अगर आप पढ़ाई नहीं की तो फेल हो जाएंगे या फिर नंबर कब आएगा और आपके दोस्त नंबर कम आने पर ही कि आप फेल होने पर मजाक उड़ाएंगे या आप से आगे निकल जाएंगे।

दोस्तों किसी भी काम को आसान बनाने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उस काम के साथ Enjoy  कीजिए। अगर आप पढ़ाई को बोझ ना समझ कर Enjoy के साथ पढ़ाई करेंगे तो यकीन मानिए कि आप अपने आप में एक अलग ही बदलाव देखेंगे। और आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा। 1 दिन ऐसा भी आएगा कि आपके और पढ़ाई ही करने का सोचेंगे। इसलिए दुनियादारी के बारे में सोचना छोड़ दें और पढ़ाई पर केवल फोकस करें।

2.पढ़ने के दौरान मन को भटकने से रोकें :

पढ़ने के दौरान मन को भटकने से रोके, दोस्तों आजकल के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या उनका मन का भटकना है इनकी पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे आज के समय में बाबू सोना वाली समस्या, घर का काम, आपके दोस्त या एग्जाम का प्रेशर।

इसे आसान भाषा में समझे तो आज के समय में हर युवा के पास मोबाइल फोन है और वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, दोस्तों के साथ चैटिंग करते हैं और यह सभी धीरे-धीरे आदत भी बन जाती है। अक्सर हम यह नोटिस किए हैं कि हमेशा विद्यार्थी अपने फोन में यह देखते रहते हैं कि किसी का मैसेज तो नहीं आया है ना या फिर किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए फोटो को लाइक किया है कि नहीं। लेकिन दोस्तों यह सभी आपके पढ़ाई से मन भटकाने का काम करता है और यही नहीं कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जब हम पढ़ाई कर रहे होते हैं तो कोई दोस्त बुलाने आ जाते हैं या फिर फोन करने लगते हैं।

कई बार तो ऐसा भी होता है कि पढ़ाई से ज्यादा इस बात की चिंता होने लगती है कि अगर आप पढ़ाई नहीं करेंगे तो आपका Results भी खराब हो जाएगा।

दोस्तों अगर वास्तव में पढ़ाई करना चाहते हैं या पढ़ाई में मन लगाना चाहते हैं तो अपने मन को इन सभी चीजों की तरफ भटकने से रोकें। जब आप अपने मन को पूरी तरह से कंट्रोल कर लेंगे तो कुछ ही दिन में आप अपने आप में एक अच्छा और अलग प्रकार का बदलाव देखेंगे। और पढ़ाई से आपका मन इस कदर जुड़ जाएगा कि आपको दूसरा कुछ अच्छा नहीं लगेगा।

3.मन को शांत और एकाग्र रखें :

दोस्तों शांत और एकाग्र मन से किया गया काम हमेशा सफल होता है। उसी तरह से अगर आप का मन पढ़ाई के दौरान शांत और एकाग्र है तो आप को पढ़ाई समझ में भी आएगी और आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा ही,साथ ही पढ़ाई भी आपको बोझ नहीं लगेगा। और आप पढ़ाई से भागना भी छोड़ देंगे। इसलिए जब भी पढ़ाई करे तो अपने मन को शांत रखें और सिर्फ पढ़ाई पर अपना ध्यान फोकस करें।

दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि कोई काम कर रहे होते हैं तो उस वक्त अगर आपके दिमाग में कोई दूसरी बात चल रही होती है तो वह काम सही नहीं हो पाता है। पढ़ाई भी बिल्कुल ऐसे ही है अगर पढ़ाई में तेज होना है तुम मन को शांत और एकाग्र रखें।

4.पढ़ाई से भागे नहीं :

दोस्तों इस सवाल का जवाब आप अपने आप से पूछ सकते हैं कि मन पढ़ाई से क्यों भागता है? या फिर आप का मन पढ़ाई में क्यों नहीं लगता है?, क्या किसी चीज का डर लगता है?

इसका जवाब आपके मन से यही आएगा कि आपको किसी ना किसी बात का डर लगता है। इसे आप एक उदाहरण से भी समझ सकते हैं कि कोई व्यक्ति किसी काम से कब भागता है जब उसे वह काम करना नहीं आता या फिर वह उसके बारे में अच्छे से नहीं जानता है ठीक ऐसे ही पढ़ाई में भी है। एक विद्यार्थी पढ़ाई से तभी भागते हैं जब उनको किसी सवाल का जवाब नहीं आता है इसकी वजह से उसे यह लगता है कि वह फेल हो जाएगा और उसके दोस्त उसे से आगे निकल जाएंगे।

सबसे बड़ा डर विद्यार्थी को यह रहता है कि जब वही स्कूल या कॉलेज जाएगा और उसके अध्यापक कोई प्रश्न पूछ दे तो वह क्या जवाब देगा। यही कारण है कि छात्र पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं किसी भी चीज से भागने से वह समस्या और भी ज्यादा बड़ी हो जाती। इसलिए आपको पढ़ाई से बिल्कुल भी भागना नहीं चाहिए।

5.ग्रुप स्टडी करें :

दोस्तों कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो ग्रुप स्टडी नहीं करना चाहते हैं लेकिन ग्रुप स्टडी से वही स्टूडेंट भागते हैं जिन्हें पढ़ाई से डर लगता है लेकिन हमें ग्रुप स्टडी से कभी नहीं भागना चाहिए बल्कि उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इसके कई फायदे हैं जैसे कि अगर आपको किसी सवाल के जवाब नहीं आता है। तो आप अपने दोस्तों से पूछ सकते हैं दूसरा यह कि दोस्तों को पढ़ाई करते देखेंगे तो आप का भी मन पढ़ाई में लगेगा। इसलिए जब आपको ग्रुप स्टडी का मौका मिले एक बार जरूर कोशिश कीजिए।

FAQs____________

1.पढ़ाई में तेज कैसे होंगे?

उत्तर – पढ़ाई में तेज होने के लिए निम्नलिखित सुझाव का उपयोग कर सकते हैं-

  • अपने हर विषय को नियमित रूप से अभ्यास करते रहे।
  • अपने आप को स्वस्थ रखें ताकि आपकी पढ़ाई में रुचि बनी रहे।
  • आप अपने विषय से संबंधित नोट्स जरूर बनाएं। 
  • पढ़ाई करते समय अपने ध्यान को उस विषय पर केंद्रित करें जो आप पढ़ रहे हैं।
  • पढ़ाई करने के लिए एक सही समय का प्रबंध जरूर करें।
2.पढ़े हुए को याद कैसे रखें?

उत्तर – पढ़े हुए को याद करने के लिए कुछ नीचे टिप्स दिए गए जिससे फॉलो कर, किसी भी विषय को याद कर सकते हैं।

  • जिस भी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं उस विषय का नोट्स जरूर बनाएं और उस नोट्स में उन्हीं बिंदुओं को शामिल करें जो महत्वपूर्ण हो।
  • जिस भी चीज को आप ज्यादा दिन तक याद रखना चाहते हैं उसे समय समय पर जरूर देखते रहे।
  • किसी भी विषय को ज्यादा दिन याद रखें उसकी अभ्यास करना बेहद ही जरूरी होता है इसलिए अभ्यास जरूर करते रहें।
  • जिस भी विषय को आप याद करना चाहते हैं उस विषय को मनोरंजन के माध्यम से याद करें ज्यादा उसे डिफिकल्ट बनाने की कोशिश ना करें।
3.लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

उत्तर – लंबे समय तक पढ़ाई करना उतना भी कठिन नहीं होता है लेकिन कहा जाए तो यह इतना आसान भी नहीं है। लंबे समय तक पढ़ाई करने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं-

  • आप पढ़ाई करने के लिए जो भी समय सारणी तैयार किए हैं उसको सही तरीके से तैयार करें। और जो विषय आपको ज्यादा वह पसंद आते हैं उसको सबसे पहले पढ़ने की प्रयास करें।
  • आप अपने जीवन में एक लक्ष्य जरूर तय करें, और जब भी भी पढ़ाई करने बैठ एक बार अपने लक्ष्य को याद जरूर करें जिससे आपको यह पता चल सके कि आपके लक्ष्य तक पहुंचने में आपका कितना मेहनत करना जरूरी है।
  • अपने समय को अलग-अलग विषयों पर जरूर दें। किसी एक विषय पर पूरे समय तक पढ़ाई करने की प्रयास ना करें।
  • जब भी पढ़ाई करने बैठे तो यह सोच कर बैठे कि एक विषय पढ़ने के बाद आपको 10 से 15 मिनट का ब्रेक जरूर ले।
4.एक दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

उत्तर – एक दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए, ये व्यक्ति के उद्देश्य, स्कूल या कॉलेज और उनके अन्य समय साधनों पर निर्भर करता है। कुछ विद्यार्थियों के अनुसार देखा जाए तो एक छात्र को सामान्यतः रोज 6-8 घंटे की अध्ययन समय बहुत ज्यादा होता है।

5.पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए?

उत्तर – पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उसके लिए कुछ नीचे टिप्स दिए गए हैं जिसे फालों कर आप अपने मन को पढ़ाई में लगा सकते हैं-

  • अपने पढ़ाई की समय सारणी को अच्छे से तैयार करें और उसे फालो भी करें।
  • समय के अनुसार अपने पढ़ाई के स्थान को बदलते रहे ताकि आपको एक जगह पढ़कर बोरियत महसूस ना हो।
  • रोज संगीत के रूप में मोटिवेशनल संगीत जरूर सुने।
  • पढ़ाई की शुरुआत उन सब्जेक्ट से करें जो आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगता है पढ़ने में।
6.पढ़ाई में मन न लगने का कारण क्या है?

उत्तर – पढ़ाई में मन न लगने की कई कारण हो सकते हैं उन कारणो में से कुछ कारण निम्न दिये गये है –

  • यदि आप ज्यादा तनाव में रहते हैं तो पढ़ाई में मन नहीं लगता है।
  • उचित नींद ना मिलने की वजह से भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है।
  • किसी भी चीज को लेकर अगर आपके मन में संदेह बना रहता है तो भी आपको पढ़ाई करने का मन नहीं करता है।
  • पढ़ाई को लेकर आगरा आपके मन में रूचि का अभाव है तो भी आपकी मन पढ़ाई में नहीं लगेगी।
  • यदि आप मोबाइल टीवी आदि की स्क्रीन का ज्यादा यूज करते हैं तो भी आपके मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

दोस्तों आज की पोस्ट के अंतर्गत इतना ही, मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। यदि पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें और अगला पोस्ट किस टॉपिक पर चाहिए इसकी लिए एक प्यारा सा कमेंट जरुर करें।

Leave a Comment