Tense in English Grammar in Hindi – Definition of Tense, Examples, Rules
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आप लोगों को Basic English सीखाने का प्रयास करा रहा हूं। बेसिक इंग्लिश सीखने का आज हमारा 9वां दिन होगा जिसमें हम देखेंगे Tense in English Grammar in Hindi को।
इस पोस्ट में, मैं आपको Structure, Example के द्वारा Tense in English Grammar in Hindi का प्रयोग को समझायेंगे। साथ ही साथ कुछ Exercise के माध्यम से भी प्रश्न दिए जाएंगे जिसे आप स्वयं करेंगे।
यदि आप सच में Basic English सीखना चाहते हैं तो मेरे द्वारा शेयर की गयी बात को ध्यान से पढ़िएगा
TENSE (काल)
क्रिया के होने या किए जाने के समय के आधार पर क्रिया के रुप में परिवर्तन को काल (Tense) कहा जाता है।
अंग्रेजी भाषा (English language) में Tense निम्नलिखित तीन हैं:
- Present Tense(वर्तमान काल)
- Past Tense(भूतकाल)
- Future Tense(भविष्यत काल)
तीनों Tense (Present, Past, Future) के चार-चार रूप (Form) होते हैं, जिसनकी जानकारी हम अलग-अलग करेंगे।
PRESENT TENSE
वर्तमान समय में होने वाली या की जाने वाली क्रिया वर्तमान काल (Present Tense) कहा जाता है।
जैसे- वह पत्र पढ़ता है।
वे लोग पत्र पढ रहे हैं।
पवन पत्र पढ़ चुका है।
कार्य के सम्पन्न होने के समयानुसार Present Tense के निम्नलिखित चार प्रकार होते
- Present Indefinite (Simple Present) (सामान्य वर्तमान काल)
- Present Imperfect (Continuous) Tense (तात्कालिक वर्तमान काल)
- Present Perfect Tense(पूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्कालिक वर्तमान काल
1.Present Indefinite Tense
क्रिया का वह रूप जिससे वर्तमान् समय में होने वाले कार्य का बोध होता है, सामान्य वर्तमान काल (Present Indefinite Ten) कहा जाता है।
जैसे-सानिया संगीत पंसद करती है।
रोहित रामायण पढ़ता है।
गाय दूध देती है।
पहचान :
(i) हिन्दी वाक्य में मुख्य क्रिया (Principal verb) के रूप में हूँ/है/हो/हैं रहता है।
(ii) हिन्दी की मूल क्रिया के अंत में ता हूं/ती हूँ / ता है/ती है/ते हो/ते हैं आदि समान शब्द रहते हैं।
अब हम Present Indifinite Tense के विभिन्न बनावट की क्रियाओं (Verbs) के अग्रेजी अनुवाद के नियमों, का अध्ययन एवं अनुवाद का अभ्यास करें।
Rule 1: Present Indefinite Tense :
हिन्दी के कुछ वाक्यों में मुख्य क्रिया (Main Verb) हूँ है/हो/ हैं रहता है। इनके प्रयोग की विधि इस प्रकार है :
Am( हूँ) – I
Are (हैं/हो) – We, You, They and Plural Nouns/Pronouns.
Is (है) – He, She, It and Singular Nouns/Pronouns.
Affirmative Sentence
Structure: Subject + Am/Are/ls + Article + Complement + other words
EXAMPLES
1.विकास वक्ता है।
Vikas is an orator.
2. रंजीत लेखक है।
Ranjit is a writer.
3.वे लोग व्याख्याता हैं।
They are lecturers.
4.अरुण अधिकारी है।
Arun is an officer.
5.तुम समाज सेवी हो।
You are a social servant.
Interrogative Sentence
Structure: Verb+To be-Am/Are/Is + Subject + Article + Complement + Note of interrogation.
EXAMPLES
1.क्या मैं निराशावादी हूँ ?
Am I a pessimist?
2. क्या वे लोग भावुक हैं ?
Are they sentimental ?
3.क्या तुम नास्तिक हो ?
Are you an atheist?
3.क्या वह आशावादी है ?
Is he an optimist?
5.क्या संदीप गोबर गणेश है ?
Is Sandip a block head?
Negative Sentence
Structure: Subject + Am/Are/Is + Not + Article + Complement + Other words
EXAMPLES
1.मैं पुराने ख्याल का आदमी नहीं हूँ।
I am not a conservative.
2.हमलोग तीव्रगामी नहीं हैं।
We are not fleet of foots.
3.तुम बिल्कुल सुस्त नहीं हो।
You are not a slow coach.
4.वह अवसरवादी नहीं है।
He is not an opportunist.
5.संदीप समुद्री डाकू नहीं है।
Sondip is not a pirate.
Negative Interrogative Sentence
Structure: Verb ‘To be’ Am/Are/Is + Subject + Not + Article + Complement + Note of Interrogation
EXAMPLES
1.क्या मैं उदार नहीं हूँ ?
Am I not kind?
2.क्या वे लोग नेक नहीं हैं ?
Are they not gentle?
3.क्या तुम ईमानदार लड़का नहीं हो ?
Are you not an honest boy?
4.क्या सानिया परिश्रमी नहीं हैं ?
Is Saniya not laborious?
5.क्या तान्यिा सुस्त लड़की नहीं है ?
Is Tanya not an idle girl?
Rule 2: Present Indefinite Tense :
कुछ हिन्दी वाक्यों में क्रियाएँ होता है/होती है / होते हैं इत्यादि रहतें हैं। इन किया का अनुवाद-है/हैं/हो की तरह Is/Am/Are से किया जाता है।
Affirmative Sentence
Structure: Subject + Verb ‘To be’-Am/Are/Is + Adjective/complemen other words.
EXAMPLES
1.आकाश नीला होता है।
The sky is blue.
2.सूर्य गर्म होता है।
The sun is hot.
3.लड़कियाँ सीधी होती हैं।
Girls are gentle.
4.लड़के नटखट होते हैं।
Boys are naughty.
5.दूध सफेद होता है।
Milk is white.
Interrogative Sentence
Structure: Verb ‘To be’-Am/Are/Is + Subject + Complement + Note Interrogation.
EXAMPLES
1.क्या शेर डरावना होता है ?
Is the lion fearful?
2. क्या घोड़े मजबूत होते हैं ?
Are horses strong?
3.क्या कुत्ता वफादार होता है ?
Is the dog faithful?
4.क्या चीनी मीठी होती है ?
Is sugar sweet?
5.क्या माता-पिता दयालु होते हैं ?
Are parents kind?
Negative Sentence
Structure: Subject (Noun) + Am/Are/Is + Not + Adjective/Complement +Other words.
EXAMPLES
1.शराब स्वास्थ्यवर्द्धक नहीं होता है।
Wine is not nutritious.
2. सूर्य ठंढा नहीं होता है।
The sun is not cold.
3.सोना सफेद नहीं होता है।
Gold is not white.
4.अमीर के हाथ खुले नहीं होते हैं।
The rich are not extravagant.
5.गरीब नास्तिक नहीं होते हैं।
The poor are not atheist.
Negative Interrogative Sentence
Structure: Verb To be-Am/Are/Is + Subject + Not + Adjective/complement + Note of Interrogation.
EXAMPLES
1.क्या चीनी मीठी नहीं होती है ?
Is sugar not sweet?
2. क्या वे लोग समाज सेवी नहीं हैं ?
Are they not social servant?
3.क्या किसान शिक्षित नहीं होते हैं ?
Are farmers not educated?
4.क्या घोड़ा तेज नहीं होता है?
Is the horse not swift?
5.क्या लड़के आज्ञाकारी नहीं होते हैं ?
Are boys not obedient?
Translate into English:
मेरा मित्र आलसी है। हमलोग मेहनती हैं। आपलोग कर्तव्यनिष्ठ हैं। मंजू सभा में मौजूद है। अरुण अनुपस्थित है। फुलवारी सुन्दर है। राकेश धनी हैं। वह चश्मदीद गवाह है। सनिया धनी माँ-बाप की बेटी है।
वह कठिनाई में है। पवन दानी है। कंचन कंजूस है। मौसम खराब है। भयंकर सर्दी है। कुहासामय वातावरण है। क्या चाँन्दनी रात है ? क्या वह पेटू है?
क्या सिमरन का कम खुराक है? वह पूर्ण स्वस्थ्य नहीं है। क्या वह निरामिष है ? क्या वे लोग अतिथि नहीं हैं? क्या रोगी बेहोश है? विक्की वक्ता है।
खिलाड़ियों का दल साहसी है। क्या वह पथभ्रष्ट है। क्या वह विधुर नहीं है? क्या वह बड़ा बातूकी है ? वह बैल का निर्णायक नहीं है।
कंचन किताबी कीड़ा है। संदीप गद्दार है। वह संकीर्ण दिमाग का है। वह हास्यास्पद है। वह आदत से कमजोर है।