Use of Articles: A, An and The in Hindi – Articles A,An and The का प्रयोग 

Share This Post

Use of Articles: A, An and The in Hindi – Articles A,An and The का प्रयोग 

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आप लोगों को Basic English सीखने का प्रयास कर रहा हूं। बेसिक इंग्लिश सीखने का आज हमारा आठवां दिन होगा जिसमें हम देखेंगे Use of articles a, ab and the in Hindi को। 

इस पोस्ट में, मैं आपको Structure, Example के द्वारा Use of articles a, an and the in Hindi का प्रयोग को‌ समझायेंगे। साथ ही साथ कुछ Exercise के माध्यम से भी प्रश्न दिए जाएंगे जिसे आप स्वयं करेंगे।

यदि आप सच में Basic English सीखना चाहते हैं तो मेरे द्वारा शेयर की गयी बात को ध्यान से पढ़िएगा

Use of Articles: A, An and The in Hindi - Articles A,An and The का प्रयोग 
Use of Articles: A, An and The in Hindi – Articles A,An and The का प्रयोग

 

Use of Articles : A, An and The 

अंग्रेजी में Articles तीन हैं-A, An और The. A और An को Indefinite Article कहा जाता है। इनके प्रयोग से किसी Noun को Specify नहीं किया जाता है। ‘The’ को Definite Article कहा जाता है। The का प्रयोग किसी भी Noun को Specify के लिए किया जाता है।

Use of Indefinite Articles A,and An 

(i) A और An का प्रयोग Singular Countable Nouns के पहले किया जाता है। 

Plural Nouns, Proper Nouns तथा Uncountable Nouns के पहले A/An का प्रयोग नहीं होता है।

(ii) Consonant Sound (व्यंजन ध्वनि) में उच्चारित होने वाले Singular Countable Nouns के पहले ‘An’ का प्रयोग होता है।

(iii) यदि Singular Countable Nouns के पहले Adjective का प्रयोग रहे तो Adjective के उच्चारित ध्वनि के अनुसार A/An का प्रयोग होता है।

अब हम कुछ ऐसे वाक्यों के अनुवाद पर गौर करें जिनमें उपर्युक्त नियमों के आधार पर A/An का प्रयोग किया गया है।

EXAMPLES

1.दीपक दयालु लड़का है।

Dipak is a kind boy.

2.तान्यिा तेज लड़की है।

Tanya is an intelligent girl.

3.अरुण आफिसर है।

Arun is an officer.

4.रंजीत समाज सेवक है।

Ranjit is a social servant.

5.विकास एक लेखक है।

Vikash is a writer.

6.पवन कलाकार है।

Pawan is an artist.

7.यह एक पुराना मकान है।

This is an old house.

8.अनीता देवी अभियंता हैं।

Anita devi is an engineer.

9.यह एक छाता है।

This is an umbrella.

10.यह एक सुन्दर छाता है।

This is a beautiful umbrella.

 

Test-Yourself

राजेश शिक्षक है। 

यह एक शेर है। 

वह हाथी है। 

यह भालू महामूर्ख है। 

यह उल्लू है। 

विक्की विद्यार्थी है। 

वह एक अधिकारी है। 

आप एक महान कवि हैं

 

Use of Definite Articles – The

Rule 1: पूरी जाति का बोध कराने के लिए Singular Common Nouns के पहले ‘The’ का प्रयोग होता है। जैसे;

1.गाय घरेलू जानवर है।

The cow is a domestic animal.

2. गाय दूध देती है।

The cow gives milk.

3.शेर जंगली जानवर है।

The lion is wild animal.

4.शेर वीर होता है।

The lion is a brave.

5.घोड़ा मजबूत जानवर होता है।

The horse is a strong animal.

 

Rule 2: पूरी जाति का बोध कराने के लिए Plural Common Nouns के पहले ‘The’ का प्रयोग नहीं होता है। जैसे;

1.गायें दूध देती हैं।

Cows give milk.

2.घोड़े मजबूत होते हैं।

Horses are strong.

3.गायें सीधी होती हैं।

Cows are meek.

4.कुत्ते आज्ञाकारी होते हैं।

Dogs are obedient.

5.सैनिक बहादुर होते हैं।

Soldiers are brave.

इन वाक्यों में Plural Common Nouns-Cows, Dogs, Horses तथा Soldiers से पूरी हीं जाति का बोध होता है। इनके पहले ‘The’ का प्रयोग नहीं होगा।

 

Rule 3: Particularize (विशेषीकृत) करने के लिए किसी भी श्रेणी के Noun तथा उनके किसी भी Number के साथ ‘The’ का प्रयोग होता है।

1.गायें पशुशाला में हैं।

The cows are in the shed.

2.घोड़े मैदान में हैं।

The horses are in the field.

3.बच्चे बाग में हैं।

The children are in the garden.

इन तीनों वाक्यों में प्रयुक्त Plural Common Nouns-Cows, Horses एवं Children इनके कुछ निश्चित संख्या का बोध होता है। इन तीनों जाति के कुछ खास संख्याओं विशेषीकृत (Specify) करने के लिए ‘The’ का प्रयोग हुआ है, न कि पूरी जाति का बोध कराने के लिए।

 

Rule 4: ‘The’ का प्रयोग निम्नलिखित नामों के पहले होता है:

(i) Unique/Geographical Features :

the earth, the sun, the moon, the stars, the planets, etc.

The Indian Ocean, The Arabian Sea, The Percian gulf. The Swez Canal, The Sahara, The Alps, The Himalayas, etc.

(ii) Famous building / Geographical Places:

The Red fort, The Lalkila, The Taj Mahal, The Punjab, The United Arab, The U.S.A.

(iii) Religious books / News papers / political parties:

The Ramayan, The Bible, The Indian Nation, The searchlight, The Congress, The Commuinst, The Praja Socialist party.

(iv) Title, Community, Parts of body

The President, The Chief Minister, The Principal, The Hindu, The Muslim, The head, The leg, The tail, etc.

EXAMPLES

1.तोता शाकाहारी होता है।

The Parrot is vegetarian.

2.तोते शाकाहारी होते हैं।

Parrots are vegetarian.

इन दोनों वाक्यों में तोता के पूरी जाति का बोध होता है। पूरी जाति का बोध कराने के लिए Singular Countable Noun के साथ ‘The’ का प्रयोग होगा और Plural Countable Noun के साथ ‘The’ का प्रयोग नहीं होगा।

3.तोता पिजड़ा में है।

The parrot is in the cage.

4.तोते पेड़ पर बैठे हैं

Parrots are sitting in the tree.

पहले वाक्य में Singular Common Noun ‘Parrot’ से पूरी जाति का बोध नहीं हो रहा है। इन दोनों वाक्यों में एक खास तोता जो पिंजड़ा में है और कुछ खास, निश्चित तोते जो पेड़ पर हैं का बोध होता है। 

5.दूध पौष्टिक आहार है।

Milk is nutrient. (पूरी जाति)

6.दूध गर्म है।

The milk is hot. (खास दूध)

7.कुते विश्वासी होते हैं।

Dogs are faithful. (पूरी जाति)

8. कुत्ता विश्वासी होता है।

The dog is faithful. (पूरी जाति)

9.कुत्ते भाँक रहे हैं।

The dogs are barking. (खास कुत्ते)

10.कुत्ता भौंक रहा है।

The dog is barking. (खास कुत्ता)

11.पानी उपयोगी होता है।

Water is useful. (पूरी जाति)

12.पानी गंदा है।

The water is dirty. (निश्चितम पानी)

13.पृथ्वी गोल है।

The earth is round. (केवल एक)

14.सोना काला नहीं होता है

Gold is not black. (पूरी जाति)

15.घी पौष्टिक होता है।

Ghee is nutritious. (पूरी जाति)

16.घी शुद्ध नहीं है।

The ghee is not pure. (खास घी)

 

Test-Yourself

रामायण एक धार्मिक ग्रंथ है।

गंगा एक पवित्र नदी है।

हिमालय एक पहाड़ है।

ताज महल एक सुंदर भवन है।

प्रशांत महासागर बहुत गहरा है।

सोना पीला होता है।

दूध पौष्टिक होता है।

शेरशाह सी जानवर है।

गाय उपयोगी जानवर है।

तोता आम खा रहे थे।

Leave a Comment