Use of Has/Have/Had in Hindi

Share This Post

Use of Has/Have/Had in Hindi – Has/Have का प्रयोग : 

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप लोगों को Basic English सीखने का प्रयास कर रहा हूं। बेसिक इंग्लिश सीखने का आज हमारा तीसरा दिन होगा जिसमें हम देखेंगे Use of Has/Have/Had in Hindi को। 

इस पोस्ट में, मैं आपको Structure, Example के द्वारा Has/Have/Had का प्रयोग को‌ समझायेंगे। साथ ही साथ कुछ Exercise के माध्यम से भी प्रश्न दिए जाएंगे जिसे आप स्वयं करेंगे।

यदि आप सच में Basic English सीखना चाहते हैं तो मेरे द्वारा शेयर की गयी बात को ध्यान से पढ़िएगा। 

Use of Has/Have/Had in Hindi – Has/Have का प्रयोग
Use of Has/Have/Had in Hindi – Has/Have का प्रयोग

 

Use of Has/Have/Had 

Verb ‘To have’ के रूप तीन हैं-Have, Has and Had. इन तीनों रूपों का अर्थ होता है ‘रखना या पास में होना’। ये क्रियाएँ ‘सहायक क्रियाएँ (Auxiliary Verbs) हैं। No इनका प्रयोग Principal Verb के रूप में भी होता है।Have, Has तथा Had के प्रयोग के नियम इस प्रकार हैं :

(i) Have और has का प्रयोग Present Tense में और had का प्रयोग Past Tense में होता है।

(ii) Have का प्रयोग 

  • First Person- I,We
  • Second Person- You
  • Third Person- They तथा Plural Nouns के साथ होता है।

(iii) Has का प्रयोग

  • Third Person के Singular number Pronouns- He, She, It  तथा Singular Nouns के साथ होता है।

(iv) Had का प्रयोग तीनों Person के Singular तथा Plural Number के Pronouns तथा Nouns के साथ होता है।

अब हम इन नियमों के आधार पर have/has/had के प्रयोग से भिन्न-भिन्न बनावट के बने वाक्यों के अनुवाद का अभ्यास करें।

Affirmative Sentences: Using have, has, had

Structure: Subject + have/has/had + article + noun

EXAMPLES

1.मेरे पास एक वायुयान है।

I have an aeroplane.

2. हमलोगों को रेलगाड़ी थी।

We had a train.

3. सिमरन के पास एक शेरनी थी।

Simran had a lioness.

4. तान्यिा को एक तेंदुआ है।

Tanya has a leopard.

5. सानिया के पास एक सारस है। 

Saniya has a crane.

6. दीपक के पास दो दुधारू गायें थीं।

Dipak had two milch cows.

7. सरोज को एक शतुरमुर्ग है।

Saroj has a ostrich.

 

Negative Sentences: Using have/has/had

Structure: Subject + have/has/had + no + noun

EXAMPLES

1.मुझे कार नहीं है।

   I have no car.

2.हमलोगों को कारखानें नहीं हैं।

   We have no factories.

3.विक्रम को बन्दूक नहीं है।

    Vikram has no gun.

4.विक्की को बटेर नहीं है।

    Vicky has no quail.

5.मंजू के पास मोरनी नहीं है।

    Manju has no peahen.

6.उनलोगों को माता-पिता नहीं थे।

     They had no parents.

7.संजू को शब्दकोश नहीं था।

    Sanju had no dictionary.

Note: किसी चीज का पास में या अधिकार में नहीं होने के अर्थ में Negative Sentence का अनुवाद दो अर्थों में होता है-साधारण अर्थ और विशिष्ट अर्थ ।

(i) Negative Sentence पास में या अधिकार में ‘नहीं है’ का अर्थ होता है कोई चीज वर्तमान समय में ‘पास में’ नहीं है, किन्तु; वह चीज उसके घर में या अन्यत्र है।

(ii) Negative Sentence पास में या अधिकार में ‘है ही नहीं’ का अर्थ होता है कि अभी वह चीज उसके पास नहीं है और उसके घर पर या अन्यत्र भी नहीं है।

साधारण अर्थ (नहीं है)

(subject+have/has/had+no+noun)

1.मुझे कार नहीं है।

I have no car.

2.उसे रेडियो सेट नहीं है।

He/she has no radio set.

3.आपको बहन नहीं थी।

You had no sister.

विशेष अर्थ (है ही नहीं)

(subject+do/does/did+not+have+article+nou)

1.मुझे कार है ही नहीं।

I do not have a car.

2.उसे रेडियो सेट है ही नहीं।

He/she does not have a radio set.

3.आपको बहन थी हीं नहीं।

You did not have a sister.

 

Interrogative Sentences: Using ‘have/has and had’

किसी वस्तु पर कर्त्ता के अधिकार से संबन्धित प्रश्न दो अथर्थों में होता है और ऐसी

स्थिति में Interrogative Sentence में शब्दों के क्रम भिन्न-भिन्न होते हैं।

 

(i) वस्तु पर कर्त्ता का सीमित वर्तमान में अधिकार (Possession in a strict present)

Structure: Have/Has/Had + subject + have + article + noun + note of Interrogation.

1.क्या आपके पास रेडियो सेट है?

Have you a radio set?

2. क्या उसके पास दूरदर्शन है?

Has he/she a television?

3. क्या कंचन के पास कबूतर है? 

Has Kanchan a pigeon?

4. क्या संदीप के पास सारस था?

 Had Sandip a crane?क्या

5. श्रीमती पूनम के पास बुलबुल है?

Had Smt. Punam a nightingal?

 

(ii) वस्तु पर कर्त्ता का स्थायी रूप से अधिकार (Possession in a permanent sense),

Structure: Do/Does/Did + subject + have + article + noun + note of Interrogation.

1. क्या आपके पास रेडियो सेट है?

Do you have a radio set?

2. क्या उसके पास दूरदर्शन है?

Does he/she have a television?

3. क्या कंचन के पास कबूतर है? 

Does Kanchan have a pigeon?

4. क्या संदीप के पास सारस था?

Did Sandip have a crane?

5.क्या श्रीमती पूनम के पास बुलबुल है?

Does Smt. Punam have a nightingale?

 

Test-Yourself

  1. श्रीमती सरोज को दो बेटे हैं।
  2. अरुण को अपना मकान है।
  3. उसकी काफी संपत्ति है।
  4. संजू को नई कर है।
  5. संदीप को कर है ही नहीं।
  6. उनके पास पांच घोड़े थे।
  7. सिमरन के पास एक शेरनी है।
  8. क्या विक्की के पास बंदर है?
  9. उसके पास दूरदर्शन था ही नहीं।
  10. रोहित के पास रामायण नहीं है।

 

Leave a Comment