how to learn maths from zero – गणित विषय को मजबूत कैसे करें

Share This Post

गणित से लगता है डर या गणित समझ नहीं आती है या फिर गणित को मजबूत बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें यह टिप्स :

गणित एक ऐसा विषय है जिसे लेकर कि हमारे मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं की गणित एक कठिन विषय है और इसमें पास होना बहुत ही मुश्किल होता है। कई लोगों को गणित इतना मुश्किल लगता है कि वह हमेशा अपने गणित के पेपर को लेकर चिंतित रहते हैं। आज के समय में अधिकतर परीक्षाओं में गणित का Role बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है।

गणित से लगता है डर या गणित समझ नहीं आती है या फिर गणित को मजबूत बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें यह टिप्स

सभी विद्यार्थी यही चाहते हैं कि मेरा गणित विषय हमेशा अच्छा रहे और मैं इस विषय में अच्छा से अच्छा नंबर प्राप्त करु। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि जब हम किसी गणित सवाल को कर रहे होते हैं तो उस प्रश्न का या तो उत्तर नहीं पता होता है या फिर उस प्रश्न को हल करने का तरीका नहीं पता होता है। हमारे दिमाग में बस यही चलता रहता है कि इन प्रश्नों को कैसे हल किया जाए? या गणित को मजबूत कैसे बनाया जाए? जिससे हम परीक्षा में अच्छा नंबर ला सकें।

विद्यार्थी जीवन में गणित को लेकर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो विद्यार्थी हमेशा सोचते हैं : 

1. गणित से बहुत ही डर लगता है क्योंकि यह बहुत ही कठिन विषय है

2. गणित के सवाल मुझे समझ में नहीं आता है।

3. गणित विषय को मजबूत कैसे करें?

4. गणित के लेकर जो हमारे अंदर डर है उसे हम कैसे खत्म करें?

5. गणित को आसानी से कैसे समझें?

दोस्तों ऐसे ही बहुत सारे प्रश्न हमारे माइंड में चलते रहते हैं लेकिन आज किस पोस्ट के अंतर्गत इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं कि गणित में कमजोर है तो क्या करें? या फिर गणित समझ में नहीं आ रहा है तो क्या करें? क्या कोई ऐसा ट्रिक्स है जिसे फॉलो कर गणित को मजबूत बनाया जा सकता है। इसका जवाब है जी हां दोस्तों, आप गणित को बिल्कुल ही मजबूत बना सकते हैं।

Read Also : 

  1. सेल्फ स्टडी कैसे करें?

  2. परीक्षा टापर कैसे बनें?

  3. गणित विषय को मजबूत कैसे करें?

 

गणित के लेकर जो हमारे अंदर डर है उसे हम कैसे खत्म करें?

यदि आप लोग अपनी गणित विषय में अपने रुचि को बढ़ाना चाहते हैं या फिर गणित विषय को Stong करना चाहते हैं तो नीचे बताएंगे टिप्स को पूरे ध्यान से पढ़ें और इस टिप्सी को हमेशा याद रखें और जब कभी भी गणित विषय लेकर पड़े तो इस टिप्स को एक बार अपने माइंड में Revise जरूर करें।

गणित विषय को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह तरीका :

1. गणित की पुस्तक को जल्दी-जल्दी पढ़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। धीरे-धीरे पढ़ने की आदत विकसित कीजिए । गणित की पुस्तक को किसी उपन्यास अथवा इतिहास की पुस्तक की भाँति नहीं पढ़ना चाहिए।

2. गणित की पुस्तक को केवल पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं है। प्रश्नों को स्वयं हल करके ही गणित सीखा जा सकता है।

3. केवल एक बार पढ़ने से कुछ परिभाषाएँ, सिद्धान्त एवं तथ्य समझ में नहीं आते हैं। ऐसे सिद्धान्तों एवं तथ्यों को समझने के लिए एक से अधिक बार पढ़कर कण्ठस्थ करना चाहिए।

4. यदि किसी सिद्धान्त अथवा तथ्य को समझने में आप स्वयं सक्षम नहीं हैं तो यथाशीघ्र अपने विषय-अध्यापक की सहायता लीजिए। ऐसा करते समय एक लेखनी तथा एक कागज तैयार रखिए जिससे आप अध्यापक महोदय द्वारा बताई गई बातों को तुरन्त लिख सकें। अध्यापक से सहायता माँगने में किसी भी प्रकार का डर अथवा संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि अध्यापक महोदय को आपकी सहायता करने में सर्वाधिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।

5. परिभाषाओं, सिद्धान्तों एवं तथ्यों को अपने शब्दों में लिखने का प्रयास कीजिए। जो गणितीय तथ्य भली-भाँति नहीं समझे जाते हैं, उन्हें ठीक प्रकार से प्रयोग भी नहीं किया जा सकता है।

6. यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं कर पा रहे हैं तो विषय-वस्तु एवं साधित उदाहरणों को बार- बार पढ़िए । 

7. अपना कार्य स्वच्छतापूर्वक सुलेख में तथा सुव्यवस्थित तरीके से कीजिए । गणित में कुछ गलतियाँ गन्दे एवं जल्दबाजी में किए गए कार्य के कारण होती हैं।

8. गणित में रफ कार्य जैसा कुछ भी नहीं होता है। जिसे आप रफ कार्य समझते हैं, वास्तव में वह प्रश्न के हल का एक महत्त्वपूर्ण भाग होता है। किसी प्रश्न को हल करते समय गणना के सभी पद लिखने चाहिए।

9. आपके द्वारा किए गए कार्य से अधिक महत्त्वपूर्ण आपके विषय-अध्यापक द्वारा आपके कार्य में इंगित की गई गलतियाँ हैं। अगला कार्य करने में इन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए तथा पिछले कार्य में भी इन्हें ठीक कर देना चाहिए।

10. बहुत जल्दी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए क्योंकि

“PERFECT PRACTICE MAKES A MAN PERFECT”

दोस्तों उपयुक्त बताए गए टिप्स को आप लोग लगातार एक महीना तक फॉलो करते हैं तो आप अपने आप में कुछ ना कुछ परिवर्तन देखेंगे और जब कभी गणित से डर लगता था डर हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।

यदि हमारे द्वारा बताई गई स्टडी टिप्स आपको पसंद आई हो या फिर इससे कुछ सीख मिली हो तो एक प्यारा सा कमेंट जरूर कीजिएगा और इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों को जरुर शेयर कीजिएगा।

 

FAQs_________________

1.बच्चे गणित में कमजोर क्यों होते हैं?

उत्तर – बच्चो का गणित कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ मुख्य कारणों को निम्नलिखित रखा गया हैं:

  • कुछ बच्चों को गणित के सिद्धांतों और तकनीकों के समझने में संदेह होता है। इसके चलते वे गणित के सिद्धांतों को समझने में असमर्थ हो जाते हैं।
  • बच्चे गति सिद्धांतों को समझने में भी असमर्थ होते हैं। 
  • कुछ बच्चों का गणित इसलिए कमजोर होता है क्योंकि वह सिद्धांतों को समझने के बजाय रखने पर ध्यान देते हैं।
  • गणित को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने के लिए नई-नई तकनीकी का उपयोग करना चाहिए।
  • कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो गणित तो पढ़ते हैं लेकिन उनको संख्याओं के बारे में अच्छे से ज्ञान नहीं होती है।
2.मैथ का टीचर बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

उत्तर – गणित का अध्यापक बनना हर किसी का एक सपना होता है। लेकिन गणित का अध्यापक बनना उतना भी आसान नहीं होता है। परंतु यह पता ही नहीं कहा जा सकता कि आप एक गणित का टीचर नहीं बन सकते। गणित के शिक्षक बनने के लिए कुछ आवश्यक नियम दिए गए हैं:

  • गणित के अधयापक बनने के लिए, आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करना होगा। आपको किसी भी स्तर के शिक्षक के रूप में काम करने के लिए कम से कम एक स्नातक डिग्री (जैसे- Bsc, B.Tech आदि) प्राप्त करनी चाहिए।
  • आपको गणित विषय में ज्यादा से ज्यादा अनुभव बनना चाहिए। अर्थात आपको किसी छोटे लेवल से Teaching प्रारम्भ करना चाहिए।
  • आपको गणित विषय की किसी भी प्रश्न को बच्चों को इस प्रकार महसूस दिलाना चाहिए कि यह ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं है। अर्थात आपको गणित के बारे में अच्छे से जानकारी भी होना चाहिए।
3.क्या आप अपने दम पर गणित सीख सकते हैं?

उत्तर – हां, आप अपने दम पर गणित सीख सकते हैं इसके लिए आपको गणित की शुरुआत बिल्कुल शून्य से करनी चाहिए ताकि आप छोटे से छोटे प्रश्नों को भी आसानी से समझ सके। 

4.जीरो से गणित कैसे सीखें?

उत्तर – जीरो से गणित सीखने के लिए, आपको बिल्कुल जीरो से ही गणित की शुरुआत करनी चाहिए जैसे- बुनियादी गणित के बारे में पढ़नी चाहिए के अंतर्गत आपको अंकों के बारे में, गुणा, भाग, जोड़ घटाना, भिन्न करना और भिन्नात्मक संख्या के बारे में बताया जाता है।

5.गणित में अच्छे नंबर कैसे लाएं?

उत्तर – गणित में अच्छा नंबर लाना उतना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन इतना आसान भी नहीं कहा जा सकता। इसके लिए आपको गणित का अभ्यास करना चाहिए। हर एक क्वेश्चन को बार बार लगाना चाहिए। क्वेश्चन के बारे में बिल्कुल अच्छे से सलूशन देना चाहिए। इस प्रकार आप गणित में अच्छा नंबर ला सकते हैं।

6.गणित को आनंददायक कैसे बनाया जा सकता है?

उत्तर – हम अपने आसपास बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी देखेंगे जो गणित को आसानी से समझ जाते हैं और वह कुछ विद्यार्थी गणित का आसानी से नहीं समझ पाते हैं।

गणित को आनंददायक बनाने के लिए आपको खुद यह सोचना होगा कि आप किस प्रकार से गणित को याद रख सकते हैं, समझ सकते हैं। अगर आप गणित के प्रश्नों को खेल-खेल में समझ जाते हैं तो आपके लिए यह आनंददायक हो सकता है।

2 thoughts on “how to learn maths from zero – गणित विषय को मजबूत कैसे करें”

Leave a Comment