Comparison of Adjectives/Degree of Comparison English Grammar in Hindi

Share This Post

Comparison of Adjectives/Degree of Comparison English Grammar in Hindi

Comparison of Adjectives का हिंदी अर्थ विशेषण की तुलना होता है। इसका अध्ययन भी Parts of Speech के अंतर्गत ही किया जाता है, परंतु इसका अध्ययन हम Adjectives के अंतर्गत ही करते हैं। लेकिन हम लोगों ने विशेषण के बारे में पहले से ही पढ़ रखा है अगर आप लोग नहीं पढ़े हैं तो नीचे विशेषण का लिंक दिया गया होगा उस पर क्लिक कर आप पढ़ सकते हैं। 

Comparison of Adjectives/Degree of Comparison English Grammar in Hindi

Degree of Comparison English Grammar in Hindi का प्रयोग विशेषण की तुलना करने के लिए किया जाता है। अर्थात किसी भी वाक्य में विशेषण की तुलना के आधार पर किसी भी व्यक्ति वस्तु की आकार, वेशभूषा, रंग रूप, छोटा बड़ा आदि बताने के लिए किया जाता है।

इस आर्टिकल Degree of Comparison English Grammar in Hindi में इसके सभी प्रकारो का अध्ययन करेंगे और सरलता से समझने का प्रयास करेंगे।

Degree of Comparison English Grammar in Hindi से प्रतियोगिता परीक्षा और बोर्ड परीक्षा में बहुत सारे प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इसलिए इसके बारे में अच्छे से जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इस आर्टिकल में Degree of Comparison से संबंधित परिभाषा, उदाहरण और महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। जो Adjective के इस भाग को समझने में आपकी सहायता करेंगे। यदि आपको कहीं पर भी समझ में नहीं आता है तो कमेंट सेक्शन में आप हमसे पूछ सकते हैं।

Read Also : 

 

Comparison of Adjectives : Examples & its types

तुलनात्मक विशेषण का प्रयोग किसी वस्तु की किसी दूसरी वस्तु से गुण की मात्रा, आकर, वेशभूषा या रंग रूप आदि की तुलनात्मक बोध कराने के लिए किया जाता है।

गुण की मात्रा तुलनात्मक बोध कराने के लिए Adjectives को तीन Degrees होती हैं जिसे Degrees of comparison कहते हैं।

Types of Degrees in English

  • Positive Degrees
  • Comparative Degrees
  • Superlative Degrees

Positive Degree : 

इससे किसी व्यक्ति या वस्तु की साधारण दशा का बोध होता है। इसमें Adjectives के मूल रूप का ही प्रयोग होता है। जैसे- beautiful, poor, good, old, big, strong, fat etc. 

Examples : 

  • Sita is a good girl.
  • He is an old man.
  • I have a red car.
  • My brother is strong.

Comparative Degree : 

इसका प्रयोग दो वस्तुओं या व्यक्तियों के गुणों या दोषो में तुलना बताने के लिए की जाती है।

जैसे – more beautiful, taller, Dearer, Faster, Braver etc. 

  • Ram is taller than Sohan.
  • Sita is more beautiful than Sarla.

Note : comparative degree में अधिकतर ‘Than’ का प्रयोग किया जाता है। 

लेकिन कुछ स्थितियों में जैसे- senior, junior, superior, inferior, prior आदि के बाद ‘Than’के स्थान पर ‘to’ का प्रयोग होता है।

जैसे-

  • Mohan is senior than me.(x)
  • Mohan is senior to me.(✓)
  • Ram is junior than you.(x)
  • Ram is junior to you.(✓)

Superlative Degrees: 

इसका प्रयोग एक ही वस्तु या व्यक्ति की तुलना उस वस्तु या व्यक्ति की समस्त जाति से करने के लिए किया जाता है और उसे सर्वोपरि माना जाता है। 

जैसे- Dearest, most beautiful, tallest etc. 

  • Ram is the tallest boy in the college.
  • Sita is the most beautiful girls in her class.

Note : superlative degree से पहले ‘The’ का प्रयोग करते हैं।

Positive Degree से Comparative और Superlative degree बनाने के नियम 

 

नियम-1. कुछ Adjectives Word की Positive Degree में ‘er’ लगाने से Comparative Degree तथा उनमें ‘est’ लगाने से Superlative Degree बन जाता है।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Dear Dearer Dearest
Great Greater Greatest
Fast Faster Fastest
Hard  Harder Hardest 
Old Older Oldest
Sweet Sweeter Sweetest
Short Shorter Shortest
Clever Cleverer  Cleverest
Poor Poorer Poorest
Tall Taller Tallest
Small Smaller Smallest
High Higher Highest
Weak Weaker Weakest
Long Longer Longest

 

नियम-2. यदि Positive Degree का अंतिम अक्षर ‘e’ हो तो उसमें केवल ‘r’ जोड़ने से Comparative एवं ‘st’ जोड़ने से Superlative Degree बन जाता है।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Brave Braver Bravest
Noble Nobler Noblest
Able Abler Ablest
Fine Finer Finest
Wise Wiser Wisest
Large Larger Largest

 

नियम-3. यदि Positive Degree मैं शब्द के अंत में एक ही consonant हो और उससे पहले एक ही Vowel(a,e,I,o,u) हो तो ‘er’ तथा ‘est’ लगाते समय अंतिम अक्षर Double हो जाता है।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Thin Thinner Thinnest
Wet Wetter Wettest
Big Bigger Biggest
Fat Fatter Fattest
Hot Hotter Hottest
Red Redder Reddest

 

नियम-4. यदि Positive Degree के शब्द के अंतिम अक्षर ‘Y’ हो और ‘Y’के पहले कोई Consonant आए तो ‘Y’ को ‘i’ में बदलकर ‘er’ और ‘est’ लगाने से क्रमश: comparative degree और superlative degree बनते हैं।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Easy Easier Easiest
Heavy Heavier Heaviest
Happy Happier Happiest
Dry Drier Driest
Gay Gayer Gayest
Grey Greyer Greyest

 

Note : यदि Positive Degree के शब्द के अंतिम अक्षर ‘Y’ हो और ‘Y’के पहले कोई Vowels आए तो y को i में नहीं बदलते हैं।

जैसे- Gay और Grey को देख सकते हैं।

नियम-5. कुछ Positive Degree के शब्दों के पहले more अथवा less और most अथवा least लगाकर Comparative और Superlative Degree बनाया जाता है।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Beautiful More beautiful

Or

Less beautiful

Most beautiful

Or

Least beautiful

Difficult More difficult

Or

Less difficult

Most difficult

Or

Least difficult

Intelligent More intelligent

Or

Less intelligent

Most intelligent

Or

Least intelligent

Courageous More Courageous

Or

Less courageous

Most Courageous

Or

Least courageous

Learned  More learned

Or

Less learned 

Most learned

Or

Least learned

Careless More careless

Or

Less careless

Most careless

Or

Least careless 

 

नियम-6. कुछ Positive Degree की Comparative तथा Superlative Degrees निम्न होता है।
Positive Degree  Comparative Degree  Superlative Degree 
Bad  Worse Worst
Many More Most
Little  Less Least
Old Older, Elder Oldest, Eldest 
Good Better  Best
Late Later,Latter Latest, Last
Much More Most

 

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. Comparative Degree के बाद Than का प्रयोग होता है।
  2. कुछ Adjectives शब्द देखने में Comparative Degree दिखाई देते हैं लेकिन इनका प्रयोग Positive Degree में ही किया जाता है। 

जैसे-

  • Interior 
  • Exterior
  • Ulterior
  • Posterior
  • Anterior
  • Major
  • Minor

 

Note : Top एक शब्द है जिसका Comparative Degree नहीं होता है जबकि इसकी Superlative Degrees ‘Topmost’ होता है। 

 

Leave a Comment